एनआईए कोर्ट ने प्रज्ञा ठाकुर को सप्ताह में एक बार अदालत में पेश होने का आदेश दिया है |आपको बतादे प्रज्ञा ठाकुर मालेगाव धमाके की आरोपी है |और हाल ही में हुए चुनाव में प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद बनी | चुनाव के दौरान चुनावी व्यस्थता का हवाला देकर अदालत से छुट ली थी,इस से पहले मालेगाव धमाके के आरोपी प्रज्ञा ठाकुर,कर्नल प्रोहित,और सुधाकर चतुर्वेदी को अदालत में पेशी से छुट मिली थी |इस मामले में  7 लोगो के खिलाफ आरोप है |आरोपी के खिलाफ  आपराधीक षड़यंत्र,आतंकी गतिविधियों और हत्या की धराए लगाई गई है |

मालेगाव में 29 सितंबर 2008 को हुए विस्फोट में 6 लोगो कीमौत हो गई थी |और 100 से भी  ज्यादा लोग घायल हुवे थे |

प्रज्ञा ठाकुर हाल ही में हुए चुनाव में जीत कर भोपाल से बी.जे.पी. की सांसद बनी है |



कोर्ट ने आरोपियों के वकीलों को मालेगाव विस्फोट स्थल पर जाने की अनुमति भी दे दी है | उन्होंने इस संबंध में अलग से याचिका लगाई थी| फ़िलहाल अदालत में घटना से जुड़े गवाह के बयान दर्ज किए जा रहे है |
इस मामले में अभी चार आरोपी जमानत पे बहार है | जिनमे अजय राहीकर,सुधाकर द्विवेदी,मेजर (सेवानिवृत्त) रमेश उपाध्याय और समीर कुलकर्णी है |